फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Guilty of embezzlement of 19 million Suspend Video

19 लाख के गबन का दोषी वीडीओ सस्पेंड

Fri, 10 Jul 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 10 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 ग्राम प्रधान और वीडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद डीडीओ ने निलंबन की कार्रवाई की है। प्रकरण में अभी दोनों दोषियों से गबन की धनराशि की वसूली भी होनी है।

कूरेभार विकासखंड के चांदपुर सैदोपट्टी समग्र लोहिया गांव में ग्राम प्रधान के साथ मिलकर लाभार्थियों का पैसा डकारने वाले ग्राम विकास अधिकारी राम विलास यादव को आखिरकार सस्पेंड करना पड़ा। लाभार्थियों के शौचालय का करीब 19 लाख रुपये बिना कार्य कराए ही गबन करने वाले सेक्रेटरी पर निलंबन की कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हुई है।

विज्ञापन


 सरकारी धनराशि के गबन के प्रकरण में गुरुवार को बीडीओ कूरेभार द्वारा डीएम के आदेश पर गोसाईगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद डीडीओ हरिशंकर सिंह ने सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया। हालांकि इस मामले में डीएम अदिति सिंह ने ग्राम प्रधान शकील अहमद को सप्ताह भर पहले दो जुलाई को ही बर्खास्त कर दिया था। सेक्रेटरी के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया था। आदेश के बाद भी दोषी सेक्रेटरी के खिलाफ सप्ताह भर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में डीएम ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को बराबर का दोषी मानते हुए गबन की गई धनराशि की वसूली का भी निर्देश दिया है। जिला विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने वीडीओ के निलंबन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed