फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ground report: People's mixed opinion on development in Sultanpur, Congress and AAP will have to work hard for political gains

ग्राउंड रिपोर्ट: सुल्तानपुर में विकास पर लोगों की मिलीजुली राय, कांग्रेस और आप को सियासी लाभ के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत

Sat, 25 Dec 2021 12:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा अमित शर्मा, अमर उजाला, सुल्तानपुर
अमित शर्मा, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 25 Dec 2021 12:38 PM IST
सार

भाजपा सांसद मेनका गांधी के लोकसभा क्षेत्र सुल्तानपुर में विकास के मुद्दे पर लोगों की राय मिलीजुली हुई है। यहां कुछ लोग विकास से संतुष्ट तो कुछ असंतुष्ट दिखाई पड़े। केंद्र-राज्य की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है, लेकिन क्षेत्र की एकमात्र चीनी मिल के चालू न होने से लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी भी है। 

विज्ञापन
Ground report: People's mixed opinion on development in Sultanpur, Congress and AAP will have to work hard for political gains
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि कुछ समय पहले आपको लखनऊ से सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी की यात्रा करनी होती तो यह यात्रा आपको ज्यादा पसंद न आती। सड़कों पर गड्ढे और जाम आपकी यात्रा की परेशानी को कई गुना बढ़ा देते। लेकिन आज आप इसी मार्ग से यात्रा करना चाहें तो साफ-सुथरी सीमेंटेड सड़कें आपकी यात्रा को आरामदायक बना देती हैं।  पिछले कुछ सालों में क्षेत्र की सड़कें काफी बेहतर हुई हैं।   
विज्ञापन


भाजपा सांसद मेनका गांधी के लोकसभा क्षेत्र सुल्तानपुर में विकास के मुद्दे पर लोगों की राय मिलीजुली हुई है। यहां कुछ लोग विकास से संतुष्ट तो कुछ असंतुष्ट दिखाई पड़े। केंद्र-राज्य की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है, लेकिन क्षेत्र की एकमात्र चीनी मिल के चालू न होने से लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी भी है। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के दोमुहां चौराहा इलाके में रहने वाले संतोष कुमार पांडेय केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। संतोष कहते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकेपुर गांव के प्रधान मंजूर खान कहते हैं कि उनके गांव की 6000 की आबादी में केवल 43 लोगों को ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल पाया है। दूसरे गांव के प्रधान उस्मान खान बताते हैं कि राशन योजनाओं का सबको लाभ मिल रहा है, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों के अलावा और कोई विशेष कार्य नहीं हुआ है। 


कांग्रेस को खोई जमीन वापस पाने के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत 
क्षेत्र का दोमुहां चौराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय सुबह के 10 बजे भी बंद मिला। स्थानीय लोग कहते हैं कि कांग्रेस को अपनी सियासी जमीन वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी इसी क्षेत्र से हैं, लेकिन यहां आम आदमी पार्टी की मौजूदगी न के बराबर दिखती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed