फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   grandmother and grandson died in accident

पड़ोसी की जर्जर दीवार गिरी, नानी-नाती की दबकर मौत

Mon, 09 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
grandmother and grandson died in accident
23.24. लंभुआ के घाटमपुर गांव में रोते-बिलखते परिवारीजन व जांच करती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
लंभुआ (सुल्तानपुर)। घाटमपुर गांव में सोमवार की शाम बरसात के दौरान पड़ोसी की जर्जर दीवार बगल में छप्पर के मड़हे पर गिर गई। मड़हे में मौजूद एक वृद्धा व एक मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

चीख पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई। दीवार के मलबे को हटाकर पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाला। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी छोटेलाल का परिवार छप्पर के मड़हे रहता है। सोमवार की शाम तेज बारिश के दौरान मड़हे के बगल स्थित राम आसरे धुरिया की जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर मड़हे पर ही गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल सुनील पांडेय फायर कर्मियों के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों व फायर कर्मियों की मदद से मलबे में दबी छोटेलाल की पत्नी चंपा (60) और नाती अश्ंा (5) पुत्र रमेश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। कोतवाल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। जानकारी मिलने पर एसडीएम लंभुआ वंदना पांडेय ने घटना स्थल का जायजा लिया।

परिवार को मिलेगी आपदा सहायता राशि
उपजिलाधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के लिए राशन आदि की व्यवस्था करा दी गई है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मंगलवार को परिवार के मुखिया के बैंक खाते में आठ लाख रुपया सहायता राशि पहुंचाई जाएगी। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed