फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Government should fulfill the demands of employment servants

Sultanpur News: रोजगार सेवकों की मांगें पूरी करे सरकार

Fri, 25 Aug 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the demands of employment servants
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। एकता संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक ब्लॉक मुख्यालय पर हुई। इसमें रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लॉक अध्यक्ष रमेशचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में बीडीओ निशा तिवारी को दिए ज्ञापन के जरिए कहा कि सरकार को अपने वादों के हिसाब से हमारी मांगों पर अमल करना चाहिए। अक्तूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो वृंदावन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की थीं जो अभी पूरी नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन



ग्राम रोजगार सेवकों ने एचआर पाॅलिसी एक माह में लाने, सेवा समाप्ति से पहले उपायुक्त मनरेगा की सहमति लेने, जॉब चार्ट में ग्राम विकास विभाग के अन्य कार्यों को जोड़ने, ईपीएफ की समस्या का समाधान करने, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने, ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में 50 प्रतिशत का कोटा ग्राम रोजगार सेवक के लिए आरक्षित करने आदि का ज्ञापन बीडीओ को देकर ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर हरीश कुमार दुबे, ओमप्रकाश, अजय कुमार, जगमोहन, रेनू देवी, अमित वर्मा, शीला देवी, सतीश कुमार, बादामा वर्मा, सालिकराम, लल्लू प्रसाद, अनिल सिंह, मंजू देवी व अमित वर्मा आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed