{"_id":"efb152b799543940acf50c293b090023","slug":"governing-council-meet-ends-without-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनतीजा रही गवर्निंग कौंसिल की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनतीजा रही गवर्निंग कौंसिल की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन की गवर्निंग कौंसिल के तत्वावधान में मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में हुई बैठक में खुर्शीद क्लब प्रदर्शनी की आय के मुद्दे पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। सभाध्यक्ष ने 15 अक्तूबर को मुद्दे पर चर्चा करने के लिए दोबारा बैठक बुलाई है।
बैठक को संबोधित करते हुए सभाध्यक्ष/वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदाशिव तिवारी ने कहा कि खुर्शीद क्लब में लगी प्रदर्शनी की आय के बारे में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे प्रदर्शनी की आय के बारे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आय के बारे में जानकारी मांगने और गवर्निंग कौंसिल की बैठक करने पर उन्हें और सह सचिव प्रशासन आर्तमणि मिश्र को निलंबित कर दिया गया है।
कहा कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अवकाश और जिले के तीन ब्लॉकों में चुनाव होने के कारण कई अधिवक्ता बैठक में नहीं आ सके हैं। इसलिए प्रकरण में अगली रणनीति तय करने के लिए साधारण सभा की बैठक 15 अक्तूबर को होगी। बैठक का संचालन सह सचिव प्रशासन आर्तमणि मिश्र ने किया। बैठक को पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल, प्रेमनाथ पांडेय, राजेश बाजपेयी, रविकांत मिश्र, अरुण उपाध्याय, गिरिजा प्रसाद दुबे समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर सह सचिव खुर्शीद क्लब दिलीप मिश्र, रमेश पांडेय, हरीराम चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, जितेंद्र पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक बुलाने का नहीं अधिकार : सचिव
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि संघ विरोधी गतिविधियों के कारण वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदाशिव तिवारी व सह सचिव प्रशासन आर्तमणि मिश्र को तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। उन्हें बैठक बुलाने का कोई अधिकार नहीं है।