{"_id":"59d7afac4f1c1bd9798b5288","slug":"goddess-durga-worshipped","type":"story","status":"publish","title_hn":" देवी दुर्गा को विदाई देने उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी दुर्गा को विदाई देने उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
Amarujala Bureau
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा निकाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव का यूं तो बुधवार की रात ही समापन हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सजाकर देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए उस पर सवार किया गया। देर रात करीब 11 बजे देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार की रात भी शहर में महोत्सव जैसा माहौल रहा।
शाम से देर रात तक रथ पर सवार मां अंबे के दर्शन को दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। शोभा यात्रा में गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते मां के भक्त जयकारा लगाते हुए धीरे-धीरे सीताकुंड घाट की ओर बढ़ते रहे। बृहस्पतिवार की देर शाम ठठेरी बाजार की मां दुर्गा (बड़ी दुर्गा) की पहली मूर्ति विसर्जित हुई। इसके बाद एक-एक कर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन अश्रुपूरित नेत्रों के बीच किया गया।
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान शहर में माता रानी की शोभा यात्रा के दर्शन व आरती को श्रद्घालुओं का बृहस्पतिवार की सारी रात व शुक्रवार को पूरा दिन तांता लगा रहा। सीताकुंड घाट पर मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को दिन भर चलेगा। मेले की व्यवस्था को लेकर जिले का प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। बृहस्पतिवार शाम को सीताकुंड घाट पर मां के अंतिम दर्शन को दर्शनार्थियों का रेला उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा के दौरान पूरा शहर मेले में तब्दील रहा।
विज्ञापन