फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Glaze Trading Company under scrutiny.

ग्लेज ट्रेडिंग कंपनी की जांच शुरू

Mon, 16 Nov 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Mon, 16 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

शहर के दुर्गापुर बाईपास पर संचालित ग्लेज ट्रेडिंग कंपनी कार्यालय की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी ने कार्यालय पहुंचकर कृषि संबंधित प्रॉडक्ट का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन



शहर के दुर्गापुर मार्ग पर संचालित ग्लेज ट्रेडिंग कंपनी कार्यालय को सात नवंबर को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में सील कर दिया था। पुलिस का कहना था कि कंपनी के लोग साक्ष्य को मिटा रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम और सीओ ने एक सामूहिक रिपोर्ट डीएम को भेजकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कंपनी का कार्यालय सील करने के बाद सोमवार को जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सील तोड़कर कार्यालय खोला।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने जांच के लिए कार्यालय में रखे कृषि संबंधित उत्पाद का सैंपल एकत्र किया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा कार्यालय को सील कर दिया। गौरतलब है कि कंपनी तब चर्चा में आई जब फिरोजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ के गांव हाथवंत निवासी कामता प्रसाद ने कोतवाली पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए थे। कामता प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कंपनी ने जैविक खाद का प्रशिक्षण देने के लिए उससे दस हजार रुपये जमाकर बाद में नौकरी देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया था कि प्रशिक्षण के बजाय उससे कृषि के तमाम उत्पादों के साथ ही कास्मेटिक सामानों की बिक्री कराई जा रही है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर कंपनी के मैनेजर रवि सिंह को जेल भेज दिया था। मैनेजर के जेल से छूटने के बाद कंपनी दोबारा चलने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed