फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girls are learning Judo-Karate

Sultanpur News: बालिकाएं सीख रहीं जूडो-कराटे

Sun, 31 Dec 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Girls are learning Judo-Karate
सुल्तानपुर। जिले के 12 राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा शिविर में प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिविर में रोजाना 40 मिनट तक आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुआ प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा। इसमें बालिकाओं को जूडो, कराटे व ताइक्वांडो की ट्रेनिंग दी जा रही है। बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के लिए ब्लैक बेल्ट प्राप्त चार प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। प्रत्येक प्रशिक्षक तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


भदैंया ब्लॉक अंतर्गत अभिनव विद्यालय टिकरी पन्ना, राजकीय हाईस्कूल सलाहपुर व राजकीय हाईस्कूल केनौरा में अभिनव पांडेय प्रशिक्षण दे रहे हैं। धनपतगंज के राजकीय हाईस्कूल सरैयाभरथी, जयसिंहपुर के राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी व कूरेभार के राजकीय हाईस्कूल इसमाईलपुर में प्रदीप कुमार तिवारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। केशकुमारी जीजीआईसी, कुड़वार के राजकीय हाईस्कूल जूडूपुर व राजकीय हाईस्कूल हाजीपट्टी में प्रेमलता बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं।
विज्ञापन


पिंटू वर्मा बल्दीराय के राजकीय हाईस्कूल हाजीपट्टी, राजकीय हाईस्कूल इसौली, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी व राजकीय हाईस्कूल कनकपुर सिकवा की बालिकाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि विषम व मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। शारीरिक व मानसिक तौर पर बालिकाएं सशक्त बनें, इसके लिए ब्लैक बेल्ट प्राप्त प्रशिक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षण के लिए चार हजार रुपये मानदेय
डीएम की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति ने चार ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों का चयन किया है। एक प्रशिक्षक तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षण के लिए चार हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। तीन महीने तक रोजाना प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय के नोडल शिक्षक रोजाना प्रशिक्षण का फोटो व वीडियो अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed