फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   girl herself behind bars ina a conspiracy to trap others

दूसरे को फंसाने के चक्कर में खुद सलाखों के पीछे पहुंच गई युवती

Sat, 20 Mar 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
girl herself behind bars ina a conspiracy to trap others
सुल्तानपुर। दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम होने के बाद परिवारीजनों को रिश्ता कबूल न होने के अंदेशे ने युवती को अपराधी बना दिया।
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने व विपक्षी को फंसाने के लिए युवती ने खुद के अपहरण और मर्डर की कहानी गढ़ दी। युवती ने प्रेमी के घर बिहार पहुंचकर कथित अपहरण और हत्या की फोटो भी भेज दी। केस दर्ज करने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने युवती को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
धनपतगंज क्षेत्र के बाबू पुरवा मोड़वा निवासी संघमित्रा ज्योति की दो वर्ष पूर्व बिहार के समस्तीपुर निवासी मोहम्मद नाजिम से लाइक चैट के जरिए पहचान हुई थी। कुछ दिन में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।
विज्ञापन

इस बीच संघमित्रा को पता चला कि नाजिम मुस्लिम है। संघमित्रा को इस बात का भय था कि परिवार वाले इस रिश्ते को कबूल नहीं करेंगे। ऐसे में उसने गहरी साजिश रची 16 मार्च को बिहार के समस्तीपुर नाजिम के पास चली गई और वहीं से घर वालों को फोटो भेजा। फोटो में संघमित्रा ज्योति के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे और वह जमीन पर लेटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके मुंह से खून निकल रहा था। एक ऑडियो भी घर वालों को भेजा गया था, जिसमें कहा गया कि बाबू पुरवा मोड़वा निवासी मोटकऊ तिवारी को काफी परेशान किया है। मोटकऊ को परेशान करने की ये सजा है। धनपतगंज थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने घर वालों की तहरीर पर केस दर्ज किया।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने एसओ मनोज और स्वाट को जांच सौंपी। टीम ने युवती के फोन नंबरों को जब खंगाला गया तब पता चला कि एक नंबर बिहार के समस्तीपुुर का है, जिस पर लगातार दूसरे फोन से बात होती रही है।
इस जानकारी पर स्वाट टीम प्रभारी को महिला आरक्षी के साथ बिहार समस्तीपुर रवाना कर दिया। स्वाट ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर शहर के एक मकान में पहुंची जहां संघमित्रा ज्योति मिल गई। स्वाट टीम उसे लेकर शनिवार को जिले में पहुंची।
एसपी ने बताया कि संघमित्रा ज्योति के खिलाफ साजिश रचने के साथ ही कई अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से पुलिस उसका रिमांड लेगी। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि संघमित्रा ज्योति का मोहम्मद नाजिम से दो वर्ष पूर्व लाइक चैट एप्लीकेशन पर संपर्क हुआ था। उसके बाद संघमित्रा ने गांव के ही मोटकऊ तिवारी को खुद के अपहरण व मर्डर में फंसा कर जेल भेजने की साजिश रच डाली।

मोटकऊ तिवारी से युवती के परिवार का जमीन विवाद था। युवती का मानना था कि मोटकऊ के जेल जाने के बाद किसी को पता नहीं चलता कि वह जिंदा है और पूरी उम्र नाजिम के साथ बिहार के समस्तीपुर में रहती। नाजिम शादीशुदा है। बावजूद इसके संघमित्रा ज्योति उसके साथ रहना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed