{"_id":"657365a0994bb3b51b0bfb24","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-uncontrolled-pickup-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-6462-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बेकाबू पिकअप की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बेकाबू पिकअप की चपेट में आकर मासूम की मौत
Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र धनपतगंज के कुट्टा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
कुट्टा चौराहे पर कस्बा निवासी बैजनाथ गुप्ता अपने घर के सामने ठेला लगाता है। उसकी पुत्री स्नेहा (03) शुक्रवार दोपहर ठेले के पास खेल रही थी। उसी समय वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने ठेले को टक्कर मार दी। उसकी चपेट में आकर स्नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। इस दुर्घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पिकअप को रोककर चालक अमित निवासी पूरे किशुन दत्त अलियाबाद थाना बल्दीराय को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर मायंग गांव की मतगणना में मौजूद उपजिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचीं। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया कि चालक समेत वाहन को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।