{"_id":"67fac733bfa1dbb5950cfe6e","slug":"giri-ped-ki-pulp-on-hypertension-line-30-villages-electricity-gull-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-130513-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन पर गिरी पेड़ की डाल, 30 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन पर गिरी पेड़ की डाल, 30 गांवों की बिजली गुल
Sun, 13 Apr 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
भुलकी के पास हाईटेंशन लाइन पर गिरी पेड़ की डाल हटाते बिजलीकर्मी
भदैंया (सुल्तानपुर)। तेज हवा से लोलेपुर उपकेंद्र से संचालित पूर्वी फीडर की हाईटेंशन लाइन पर शुक्रवार देररात 12:00 बजे पेड़ की डाल गिर गई। जिससे दो एचटी लाइन के दो खंभे टूट गए और आपूर्ति बाधित हो गई।
इस लाइन से करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग 19 घंटे गर्मी से परेशान रहे। शनिवार को दिनभर आपूर्ति बाधित रही, शाम करीब 7:00 बजे खंभे लगाकर बिजली की सप्लाई शुरू की गई। बिजली ठप रहने से लोग पीने के पानी के लिए तरस गए, हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
लोलेपुर उपकेन्द्र से संचालित पूर्वी फीडर की 11 हजार की हाईटेंशन लाइन प्रयागराज-अयोध्या हाइवे किनारे भुलकी के पास से गुजरती है। शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे तेज हवा से नीम के पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर लाइन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
पेड़ की डाल गिरते ही तेज आवाज के साथ आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने सूचना लोलेपुर उपकेंद्र के अधिकारियों को दी। रात होने से पेड़ हटाने का काम शनिवार की सुबह शुरू हो सका। दो खंभे टूटने से सप्लाई शुरू करने में समय लगा।
बिजली कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को 7:00 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
इस दौरान पखरौली, रामपुर, हनुमानगंज, फतेपुर, सोनबरसा, भुलकी, परऊपुर, पखरौली, मिश्रौली सहित 30 गांव के लोग 19 घंटों तक परेशान रहे। इस दौरान ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने और पेयजल समस्या से जूझते रहे। अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने बताया कि मेन लाइन में खराबी से आपूर्ति ठप थी। दिन भर कर्मियों को लगाकर फाल्ट ठीक कराया गया।