फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Get the data updated by tonight

आज रात तक डेटा अपडेट करवा दें

Wed, 13 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Get the data updated by tonight
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों का डेटा परिषद की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने गुरुवार की रात 12 बजे तक का समय दिया है। परीक्षकों के पारिश्रमिक का भी भुगतान ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू होगा। इसके पहले परिषद ने परीक्षकों की नियुक्ति करने के लिए शिक्षकों का डेटा परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। मूल्यांकन में लगाए जाने वाले परीक्षकों का डेटा अपडेट करने के लिए यूपी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट दो दिनों के लिए खोली है। गुरुवार की रात 12:00 बजे तक सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने विद्यालयीय अभिलेखों के अनुसार शिक्षकों के विवरण अपडेट करेंगे।
विज्ञापन

जिन शिक्षकों की बैंक डिटेल आदि अपूर्ण है, वे भी इसी अवधि में इसे ठीक कराएंगे। विषय में भी अगर त्रुटि है तो उसका भी सुधार करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने कहा है कि मूल्यांकन कार्य के दौरान यदि त्रुटियां पाई जाती हैं तो इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को इस बारे में निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के दायरे में होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने निर्देश जारी कर कहा है कि जिन केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए होने चाहिए। प्रभारी सह जिला विद्यालय डॉ. आरजे मौर्य ने बताया कि अभी प्रयोगात्मक परीक्षा की कोई तिथि नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed