फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   General ticket booking in private hands

जनरल टिकट वितरण अब निजी हाथों में

Wed, 29 Jul 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। रेल प्रशासन ने सामान्य टिकटों की वितरण व्यवस्था निजी हाथों को सौंपने का निर्णय लिया है। इस पहल को अंजाम देने के लिए लखनऊ व वाराणसी रेलखंड के छोटे स्टेशनों का पहले चयन किया जाएगा। इससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए घंटों कतार में नहीं लगना पड़ेगा।

विज्ञापन


सुल्तानपुर उपमंडल क्षेत्र में लखनऊ रेलखंड के शिवनगर स्टेशन का सबसे पहले चयन किया गया है। स्टेशन पर जनरल टिकट की वितरण व्यवस्था को कांट्रैक्ट पर देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संविदा कर्मचारी तीन शिफ्ट में टिकट वितरण व्यवस्था का संचालन करेंगे। यहां टिकट कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था से देने की तैयारी चल रही है। स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के तैनात लिपिकों को हटाकर दूसरे स्टेशनों पर भेज दिया जाएगा। निजीकरण में एक्सपर्ट ऑपरेटरों को वरीयता के आधार पर तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed