फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gas connections to be checked for MDM

एमडीएम को जारी गैस कनेक्शनों का विवरण तलब

Fri, 11 Sep 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को बीते वर्षों में मध्याह्न भोजन योजना के लिए जारी गैस कनेक्शन व विद्यालयों पर उपलब्ध सिलेंडरों का विवरण शिक्षा विभाग से तलब किया है। डीएम की सख्ती पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को विवरण जांच कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


एमडीएम के सिलेंडर गायब होने का खुलासा होने पर गैस एजेंसी व प्राथमिक विद्यालयों में दिन भर हलचल रही।  अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रकरण को प्रमुखता से उठाया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग से बीते वर्षों में मध्याह्न भोजन योजना के लिए जारी हुए कनेक्शनों का विवरण तलब किया है। विवरण में कनेक्शन धारक के नाम, निर्गत हुई धनराशि, सिलेंडरों की प्राथमिक विद्यालयों पर उपलब्धता, अब तक हुई रिफिलिंग का ब्यौरा रिकॉर्ड के साथ मांगा है। डीएम की सख्ती पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने मिड-डे मील इकाई से पूछताछ की। जिला समन्वयक एमडीएम को सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर विवरण मंगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बीईओ से मांगा गया विवरण
जिला समन्वयक एमडीएम संदीप यादव ने बताया कि जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों से बीते वर्षों में जारी हुए घरेलू गैस कनेक्शनों का विवरण मांगा गया है। निर्देश हैं कि विद्यालयों में उपलब्ध सिलेंडर व रिफिलिंग व्यवस्था को भी अभिलेखों के साथ प्रस्तुत किया जाए। बीएसए के माध्यम से रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed