{"_id":"609ac0188ebc3edca86e72bd","slug":"gangster-case-on-two-including-former-village-head-husband-sultanpur-news-lko5777323171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के पति समेत दो के खिलाफ गैंगेस्टर का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के पति समेत दो के खिलाफ गैंगेस्टर का केस
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। पूर्व ग्राम प्रधान के पति समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है।
लंभुआ कस्बे के समीप सेमरी राजापुर गांव के पूर्व प्रधान कुसुम सिंह के पति सुशील कुमार सिंह की कार से पिछले साल पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी थी। उस वक्त चांदा कस्बे में अंग्रेजी शराब का लाइसेंस सुशील के ही पास था।
जांच में बरामद शराब उन्हीं की दुकान की पाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सेमरी राजापुर निवासी सुशील सिंह व इसी गांव के सुभाष वर्मा के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसके पहले पुलिस के गैंग चार्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने इसे अनुमति भी दी है। कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।