{"_id":"5da4b01f8ebc3e016f0b36be","slug":"galla-merchant-was-injured-and-looted-15-thousand-sultanpur-news-lko486891428","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यवसायी को घायल कर 15 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यवसायी को घायल कर 15 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
अमेठी। दिन दहाड़े गल्ला व्यवसायी से बदमाशों ने 15 हजार रुपये लूट लिए। व्यवसायी के विरोध करने पर तमंचे की बट से मारकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित व्यवसायी ने कोतवाली में छह बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
सोमवार को कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में पूरे दत्त मजरे नंदौर निवासी राम कुमार नहर की पुलिया के पास गल्ला खरीद रहे थे।
अपराह्न करीब तीन बजे तीन बाइकों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और राम कुमार पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये लूट लिए।
राम कुमार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।