फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Funeral sites will be built in 16 gram panchayats

Sultanpur News: 16 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल

Wed, 23 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Funeral sites will be built in 16 gram panchayats
सुल्तानपुर। जिले की 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए शासन ने करीब 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मंजूरी के इस कार्ययोजना अपनी ग्राम पंचायतों का चयन कराने के लिए ग्राम प्रधानों में होड़ मची है।
विज्ञापन



चालू वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से शवदाह के लिए 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनवाने को स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 4.07 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। शासन से मिली संस्तुति के बाद पंचायतराज विभाग ने ग्राम पंचायतों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए प्रत्येक विधायकों व सांसद के दो-दो प्रस्ताव को प्राथमिकता पर शामिल किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके तहत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के दो प्रस्ताव, एमएलसी के दो, सांसद के दो प्रस्ताव पर कार्य कराए जाएंगे। साथ ही शिक्षक एमएलसी व अमेठी सांसद के एक एक प्रस्ताव पर कार्य होगा। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायतों का चयन हो जाने के बाद स्वीकृति कार्य को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed