फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fruit and vegetable vendors told the business leader about their problems

Sultanpur News: फल-सब्जी विक्रेताओं ने व्यापारी नेता को बताई परेशानी

Mon, 15 Sep 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fruit and vegetable vendors told the business leader about their problems
सुल्तानपुर। भारतीय फल-सब्ज़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम की अध्यक्षता में रविवार को अमहट मंडी परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी शामिल हुए। व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री को अवगत कराया कि अमहट मंडी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश में भी मंडी परिसर पानी भर जाता है।
विज्ञापन

शौचालय के टैंक के पास जमा गंदगी बारिश के दौरान दुकानों के सामने तक फैल जाती है। मंडी में पेयजल और बैठने की सुविधा का भी अभाव है। इससे व्यवसाय करने में परेशानी होती है। मंडी परिषद में लंबे समय से जमे अधिकारी उनका शोषण करते हैं। प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अधिकारियों से मिलकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। वह जल्द ही उप मंडी निदेशक अयोध्या से मिलेंगे। बैठक में मोहम्मद नदीम, मोहम्मद मेराज, जगराम सोनकर, मुकेश, अब्दुल्लाह शेख, मोनू व कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed