फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four temples of the district will be beautified

Sultanpur News: जिले के चार मंदिरों का होगा सुंदरीकरण

Tue, 15 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four temples of the district will be beautified
सुल्तानपुर। जिले में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए शासन ने अपनी झोली खोल दी है। पर्यटन की दृष्टि से चार मंदिरों के विकास व ओदरा में गेस्ट हाउस निर्माण के लिए करीब 3.86 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसमें मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 2.64 करोड़ और पर्यटक गेस्ट हाउस के लिए 1.22 करोड़ रुपये शामिल हैं। धनराशि का आवंटन करते हुए शासन ने कार्यदायी संस्था का चयन कर उसे काम की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अंतिम दिनों में चार मंदिरों के पर्यटन विकास व एक गेस्ट हाउस की मंजूरी मिली। राज्य योजना के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रस्ताव पर दोस्तपुर के मुरैनी गांव में स्थित बाबा दूल्हम दास मंदिर के लिए 97.79 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। शहर विधायक विनोद सिंह के प्रस्ताव पर जयसिंहपुर ब्लॉक के हयातनगर ग्राम पंचायत में स्थित शंकर जी मंदिर के लिए 41.64 लाख रुपये मिले हैं। ग्राम प्रधान रमेश शर्मा ने बताया कि इसका प्रस्ताव बहुत पहले विधायक को दिया गया था। विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर बल्दीराय के सुखबड़ेरी ग्राम पंचायत में स्थित सुखदेव मुनि आश्रम का 74.94 लाख रुपये से पर्यटन विकास कराया जाएगा। जिला योजना के तहत डीएम के प्रस्ताव पर बल्दीराय विकास खंड क्षेत्र के शिवराजपुर सांई मंदिर का विकास 50.17 लाख रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन

ओदरा में बनेगा पर्यटकों के लिए बनेगा गेस्ट हाउस
जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर पर्यटकों के लिए प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा में गेस्ट हाउस का निर्माण 1.21 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसके निर्माण होने से पर्यटकों को ठहरने में सहूलियत मिलेगी और जिले का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर की चल रही प्रक्रिया
जिला सूचना अधिकारी व प्रभारी पर्यटन अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शासन ने कार्यदायी एजेंसी का चयन करते हुए कार्य आवंटित कर दिया है। एजेंसियों की ओर से टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। पांचों कार्य होने से पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed