{"_id":"6574bf2b5adb07a107015187","slug":"four-teams-made-it-to-the-semi-finals-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-6528-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Sun, 10 Dec 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
गनपत सहाय पीजी कॉलेज में कबड़्डी खेलते प्रतिभागी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर से सटे पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से दो दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें से चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
गनपत सहाय पीजी काॅलेज परिसर में शनिवार को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद तिवारी टांड़ा, महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी व मनीष सिंह के संयोजन में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 16 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहला मैच पंत स्टेडियम और बहरौली के बीच हुआ। इसमें पंत स्टेडियम ने मैच जीता। दूसरा मैच गोलाघाट, सुल्तानपुर और जूनियर नरायनपुर टीम के बीच हुआ। इसमें नरायनपुर टीम विजेता रही।
विज्ञापन
लगातार चले मैच में पंत स्टेडियम, सीताकुंड, नारानपुर और संत गाडगे बाबा एकेडमी की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर डाॅ. एमपी सिंह, डाॅ. सीताशरण त्रिपाठी, आनंद द्विवेदी, आलोक आर्या, सुनील वर्मा, संजय सिंह, त्रिलोकचंदी, विजय रघुवंशी, काली सहाय पाठक, वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन व जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंदु चौहान मौजूद रहे।