फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   four passengers got robbed by poisonus

सद्भावना एक्सप्रेस में जहरखुरानी का शिकार हुए चार यात्री

Wed, 29 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
four passengers got robbed by poisonus
सुल्तानपुर। सद्भावना डाउन एक्सप्रेस पर मंगलवार को चारबाग स्टेशन के पास जहरखुरानों ने चार यात्रियों को अपना शिकार बना लिया। यात्रियों के बेहोश होते ही जहरखुरानों ने उनकी जेब में रखे रुपये लूट लिए। बेहोशी की हालत में ट्रेन से जब यात्री सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचे तब घटना का पता चला। जीआरपी ने एक यात्री की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे जीआरपी चारबाग स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

आनंद विहार से सुल्तानपुर को आने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस मंगलवार की भोर करीब दो बजे लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। इसी बीच डी-वन कोच में सफर कर रहे इबरार (25) निवासी बैजापुर थाना कोतवाली देहात, रंजीत दुबे निवासी भीटी जनपद अंबेडकरनगर, राजाराम गुप्ता निवासी बदलापुर जौनपुर व सहजराम निवासी बीकापुर अयोध्या को दो अज्ञात लोगों ने चाय पिलाई।
विज्ञापन

चाय पीते ही चारों यात्री बेहोश हो गए। इसके बाद जहरखुरानों ने यात्रियों के जेब में रखे पैसे व अन्य सामान गायब कर दिया। चारबाग स्टेशन से ट्रेन जब सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची तब इन लोगों को थोड़ा होश आया। इसी बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोग भी डी-वन कोच में हलचल देखने के बाद अंदर घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से जहरखुरानी का शिकार हुए चारों यात्रियों को कोच से बाहर निकालकर मामले की सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी गई। जीआरपी ने यात्रियों को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल करवाया। प्रभारी जीआरपी थानाध्यक्ष गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि इबरार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल लखनऊ क्षेत्र का है। इसलिए केस चारबाग जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed