{"_id":"5e08e1ea8ebc3e881a475d44","slug":"four-pairs-of-trains-canceled-other-trains-running-late-sultanpur-news-lko5002890194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त, विलंब से चल रहीं अन्य ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त, विलंब से चल रहीं अन्य ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोहरे व धुंध के साथ बढ़ी ठंड में ट्रेनों की यात्रा करना यात्रियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। विभाग ने रेल ट्रैक पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को नियमित तो एक जोड़ी ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन के लिए निरस्त कर रखा है।
अन्य ट्रेनें प्रतिदिन घंटों विलंब से संचालित हो रही हैं। यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रेलवे विभाग ने पिछले दिनों लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक से होकर गुजरने वाली जनता व न्यू फरक्का एक्सप्रेस तथा लखनऊ-प्रयाग ट्रैक चलने वाली बरेली-मुगलसराय पैसेंजर (सभी ट्रेनें अप-डाउन) को 46 दिनों तक निरस्त रखने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
साथ ही हावड़ा-अमृतसर के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली अप/डाउन पंजाब मेल का संचालन भी सप्ताह में तीन दिन निरस्त है। काशी विश्वनाथ, पद्मावत एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी अप/डाउन इंटरसिटी, व लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन प्रतिदिन पांच से छह घंटे विलंब से हो रहा है।
ऐसे में जहां ठंड में यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करना पड़ रहा है वहीं, विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने 16 दिसंबर से ट्रैक की चार जोड़ी ट्रेन निरस्त होने के साथ कोहरे के कारण अन्य ट्रेनों के विलंब से संचालित होने की पुष्टि की है।