{"_id":"60f068508ebc3e4aeb5fa228","slug":"former-mp-beaten-samawadi-party-worker-on-road-sultanpur-news-lko5870718105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनी अखाड़ा, पूर्व सांसद ने सपा नेता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनी अखाड़ा, पूर्व सांसद ने सपा नेता को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सदर तहसील पर आयोजित सपा के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे सपा नेता को पूर्व सांसद ने सड़क पर पीट दिया। लात घूसों से पीटने के बाद युवा नेता को देख लेने की धमकी भी दी गई।
एक सपा कार्यकर्ता ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पिटाई से आहत सपा नेता ने कोतवाली में पूर्व सांसद समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
सदर तहसील सुल्तानपुर मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता एवं निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद खान कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि पहले पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खान ने मेराज अहमद के साथ अभद्र व्यवहार किया।
बाद में आजाद पार्क के पास उनके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना का एक सपा कार्यकर्ता ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सपा नेता मेराज अहमद ने बताया कि इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव और महामंत्री सलाहुद्दीन से की है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी करेंगे। उन्होंने पूर्व सांसद समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
पूर्व सांसद ने नहीं हो सकी बात : जिलाध्यक्ष
सुल्तानपुर। सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव ने बताया कि कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद सभी लोग अलग-अलग निकले थे। इस बीच सड़क पर क्या हुआ पता नहीं है। मेराज अहमद ने पूर्व सांसद पर पिटाई का आरोप लगाते हुए फोन से जानकारी दी है। प्रकरण की जानकारी करने के लिए पूर्व सांसद से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
सिर्फ धक्का-मुक्की हुई : कोतवाल
सुल्तानपुर। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। बस अड्डे के समीप मेराज अहमद से सिर्फ धक्का-मुक्की हुई थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
नहीं उठा पूर्व सांसद का फोन
सुल्तानपुर। मारपीट के प्रकरण के लिए पूर्व सांसद ताहिर खान के मोबाइल नंबर 9336677098 पर कॉल किया गया। दो बार किसी ने फोन उठाया और बात करवाने की बात कही, लेकिन न बात हो सकी और न ही उन्होंने कॉल ही किया।