{"_id":"5d8ba3718ebc3e93b24e3976","slug":"former-mla-former-district-panchayat-president-including-three-surrendered-sultanpur-news-lko4835387121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तीन ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तीन ने किया सरेंडर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ष 2008 में बसपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने, कलेक्ट्रेट में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपित सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव समेत तीन आरोपियों ने बुधवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
स्पेशल जज एमपी/एमएलए प्रशांत मिश्र ने पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट निरस्त कर दिया। मामले में अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है।
सपा की ओर से 21 अक्तूबर 2008 से 23 अक्तूबर 2008 के दौरान बसपा सरकार के खिलाफ डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शहर के तिकोनिया पार्क में कार्यक्रम में सपाई इकट्ठा थे।
विज्ञापन
23 अक्तूबर 2008 को सपाई तिकोनिया पार्क से निकलकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर आ गए और वहां पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। आरोप है कि सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के अंदर घुसकर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी।
मामले में पुलिस ने सपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व विधायक अनूप संडा, अरुण वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव व जानकी पाल यादव और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह समेत 98 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
कोर्ट ने गैर हाजिर रहने पर कई आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसी मामले में बुधवार को सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव और उनके समर्थक परमात्मा यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।