{"_id":"611169288ebc3e72e017a6ba","slug":"food-for-anganbadi-kendra-will-be-prepared-in-district-sultanpur-news-lko5906431176","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.20 लाख आंगनबाड़ी लाभार्थियों के लिए जिले में ही तैयार होगा पौष्टिक आहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.20 लाख आंगनबाड़ी लाभार्थियों के लिए जिले में ही तैयार होगा पौष्टिक आहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत करीब 2.20 लाख लाभार्थियों के लिए पौष्टिक आहार जिले में ही तैयार होगा। इसके लिए जिले के पांच ब्लॉक क्षेत्रों में करीब सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से मशीनें लगेंगी। इन ब्लॉकों से 14 विकास खंडों के लाभार्थियों को पंजीरी की आपूर्ति होगी। मशीन स्थापना के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत करीब दो लाख 20 हजार लाभार्थियों को अब जिले का बना पौष्टिक आहार मिलेगा। शासन के निर्देश पर इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से पांच ब्लॉक क्षेत्रों में पांच प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे।
पांचों प्रोजेक्ट पर करीब सवा तीन करोड़ रुपये की मशीनें पंजीरी बनाने के लिए लगाई जाएगी। उत्पादन केंद्र से जिले के 14 विकास खंडों के लाभार्थियों को पंजीरी (पौष्टिक आहार) की आपूर्ति की जाएगी। 14 विकास खंडों में पंजीरी आपूर्ति के लिए मध्य में पड़ने वाले पांच ब्लॉकों को मशीन स्थापना के लिए चिह्नित करते हुए स्थान का भी चयन किया गया है। इसके साथ ही मशीन स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगेगा प्रोजेक्ट
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत प्रोजेक्ट स्थापना के लिए दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास, लंभुआ कस्बा, धनपतगंज के देहली बाजार में प्राइवेट भवन को चिह्नित किया गया है। इसी तरह जयसिंहपुर के बगिया गांव व कादीपुर में मंगरवां के पास भवन को किराए पर लेने के लिए चिह्नित किया गया है।
आपूर्ति के लिए प्रोजेक्ट से संबद्ध किए गए ब्लॉक
प्रोजेक्ट के लिए चयनित ब्लॉकों से 14 विकास खंडों के आंगनबाड़ी लाभार्थियों को पंजीरी की आपूर्ति की जाएगी। एनआरएलएम के मिशन मैनेजर नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक धनपतगंज से धनपतगंज के साथ बल्दीराय, दूबेपुर से दूबेपुर के साथ कुड़वार व लंभुआ से लंभुआ के साथ भदैंया व पीपीकमैचा को पंजीरी की आपूर्ति की जाएगी। इसी तरह जयसिंहपुर से जयसिंहपुर, कूरेभार व मोतिगरपुर, कादीपुर से कादीपुर के साथ दोस्तपुर, करौंदीकलां व अखंडनगर विकास खंड के लाभार्थियों को पंजीरी की आपूर्ति की जाएगी।
समूह की महिलाएं करेंगी प्रोजेक्ट का संचालन
उपायुक्त एनआरएलएम जीतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया पौष्टिक आहार का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह करेंगी। इस संबंध में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। पौष्टिक आहार का उत्पादन करके महिलाएं उसे बाल विकास परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराएंगी। इसके बाद जिला कार्यक्रम विभाग उसे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाएगा।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन के निर्देश पर पांच प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। अगस्त में ही शासन से मशीन उपलब्ध हो जाएगी। प्रशिक्षण के बाद पौष्टिक आहार का उत्पादन शुरू करा दिया जाएगा।
- अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी।