फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Follow social distancing by wearing a mask: SP

मास्क पहनकर करें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन: एसपी

Wed, 02 Dec 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Follow social distancing by wearing a mask: SP
सुल्तानपुर। कोविड-19 को लेकर लोगों की सतर्कता का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक बुधवार को एक फिर मातहतों के साथ शहर में पैदल निकल पड़े। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित किया। बिना मास्क टहल रहे बच्चों को अपने पास से मास्क दिया।
विज्ञापन

साथ ही लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की। पुलिस ने छह लोगों का बिना मास्क टहलने पर चालान किया। एसपी ने कहा कि मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। फिलहाल कोरोना से बचाव का यही एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बुधवार को मातहतों के साथ शहर का जायजा लिया। एसपी मातहतों के साथ पैदल डाकखाना चौराहा, तिकोनिया पार्क, बस स्टैंड के रास्ते से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने लोगों से अपील की कि हर हाल में मास्क लगाएं और सोशल डिस्टें सिंग का पालन करें। दो गज की दूरी बहुत जरूरी है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है।

इस बीच एसपी ने राहगीरों व बच्चों को मास्क भी बांटा। इस मौके पर एएसपी शिवराज, सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल, कोतवाल भूपेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed