फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fog put a brake on the speed of trains

कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fog put a brake on the speed of trains
सुल्तानपुर। कोहरे से लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के चलते प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जोधपुर से वाराणसी तक जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब 13 घंटे लेट रही। सद्भावना अप, महामना डाउन समेत सात ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। प्रयागघाट से बस्ती को जाने वाली मनवर-संगम अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे लेट रही। जोधपुर से वाराणसी तक जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब 13 घंटे लेट रही। जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से किया गया।

अमृतसर से हावड़ा तक जाने वाली अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब चार घंटे लेट रही। कड़ाके की ठंड में स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed