{"_id":"63a5f51f91d8340e0053c9c8","slug":"flyover-sultanpur-news-lko6633346176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टांडा-बांदा हाईवे ओवरब्रिज के दो ज्वॉइंटर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टांडा-बांदा हाईवे ओवरब्रिज के दो ज्वॉइंटर टूटे
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर शुक्रवार को चल रहा मरम्मत कार्य।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। टांडा-बांदा हाईवे पर लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के दो सस्पेंशन ज्वॉइंटर फिर टूट गए हैं। ज्वॉइंटर टूटने से ओवरब्रिज दोनों जगहों पर जर्जर हो गया है। सूचना मिलने पर शुक्रवार को एनएचएआई ने दोनों सस्पेंशन ज्वॉइंटर पर एक लेन बंद करके मरम्मत कार्य शुरू कराया है। मरम्मत के चलते वाहनों को रुक-रुक कर गुजरना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की ओर से टांडा-बांदा हाईवे के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर करीब चार वर्ष पहले ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज संचालन शुरू होने के बाद से अब तक आठ बार दरक चुका है। ब्रिज के दक्षिणी छोर के ज्वॉइंटर की कई बार मरम्मत कराई जा चुकी है। इसके साथ ही ब्रिज की छत भी करीब पांच मीटर में साल भर पहले टूट चुकी है। निर्माण के समय से ही जर्जर ब्रिज के लगातार कई बार टूटने से इसकी गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। हाल ही में करीब माह भर से ब्रिज के दो ज्वॉइंटर टूटने शुरू हो गए थे। दो दिन पहले दक्षिणी छोर का एक ज्वॉइंटर आधी दूर में पूरी तरह टूट गया।
दक्षिणी छोर का तीसरा सस्पेंशन ज्वॉइंटर भी भारी वाहनों की आवाजाही से इर्द-गिर्द पूरी तरह उखड़ गया। दोनों ज्वॉइंटर के पास लगी लोहे का जाल बाहर आ गई है। सरिया का जाल बाहर आने से वाहनों के पंक्चर होने का भी खतरा बन गया था। इसकी वजह से वाहन बगल से गुजर रहे थे। सूचना पर एनएचएआई की ओर से पिछले दिनों निरीक्षण करवाया गया था। टाटिया नगर पुल की मरम्मत का काम पूरा करने के बाद शुक्रवार से एनएचएआई ने ब्रिज के ज्वॉइंटर का मरम्मत कार्य शुरू करवाया है। कटर मशीन से ज्वॉइंटर के पास टूटी पक्की छत काटकर निकाली जा रही है। इसके बाद ज्वॉइंटर को जोड़कर सीमेंट कार्य कराया जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए एनएचएआई ने कुछ दूर पर बैरियर लगाकर ब्रिज के एक लेन का आवागमन बंद कर दिया है। एक लेन बंद होने से वाहनों को ब्रिज पर रुक-रुक कर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जल्द पूरा होगा मरम्मत कार्य
टांडा-बांदा नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट इंजीनियर विकल्प सिंह ने बताया कि दोनों सस्पेंशन ज्वॉइंटर का मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है। ब्रिज पर मरम्मत वाले स्थान पर एक लेन बंद किया गया है। दूसरे लेन से यातायात जारी है। जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा।