फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   flooded canal water

उफनाई औरंगाबाद नहर

Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
flooded canal water
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र की औरंगाबाद नहर के पानी का जल स्तर बृहस्पतिवार की रात बढ़ गया। उफान से डोमनपुर फैजू खां गांव के पास नहर का पानी पटरी पार कर बहने लगा। नहर का पानी गांव तक पहुंच गया। रात में ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में नहर की पटरी बांधने का काम शुरू किया गया। गांव में नहर के पानी से जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नहर के पानी का जलस्तर बृहस्पतिवार की रात अचानक बढ़ गया। इससे डोमनपुर फैजू खां गांव के पास नहर का पानी पटरी पार कर गांव की ओर जाने लगा। रात में ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। बारिश के बीच रात में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से नहर की पटरी को मिट्टी डालकर किसी तरह से बांधा। तब कहीं जाकर पानी का बहाव रुका। नहर का पानी फैजू खां गांव में घुस गया। गांव के राम नेवल, राम सम्हारे, राम मनोरथ, झब्बू समेत अन्य लोगों ने बताया कि पानी का बहाव तेज था।
विज्ञापन

इस वजह से गांव तक पानी पहुंच गया। गनीमत यह रही कि नहर की पटरी को मिट्टी डालकर समय से बांध दिया गया। इससे कटान नहीं हो पाई। प्रकरण की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। गांव में जलभराव होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में सिंचाई खंड-49 के अधिशासी अभियंता बाबूलाल ने बताया कि रात में ही नहर के पानी में उफान आने की सूचना मिली थी। तत्काल हेड ब्रांच से पानी कम करवा दिया गया है। अभियंताओं की टीम को मौके पर निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed