{"_id":"68409adce1f8cd6cd208d46f","slug":"flipped-suv-in-highway-side-pothole-dead-five-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-134459-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे के किनारे गड्ढे में पलटी एसयूवी, मरीज की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे के किनारे गड्ढे में पलटी एसयूवी, मरीज की मौत, पांच घायल
Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ के मदनपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदनपुर गांव के पास बुधवार तड़के असाध्य रोग से पीड़ित बुजुर्ग को लेकर वाराणसी जा रही एसयूवी वाहन अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में बुजुर्ग मरीज की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात के राउततारा निवासी गंगाराम यादव (70) असाध्य रोग से पीड़ित थे। बुधवार भोर परिजन उन्हें एसयूवी से लेकर इलाज कराने वाराणसी जा रहे थे। गंगाराम के साथ उनकी पत्नी शांति देवी (65), पुत्र राम शंकर यादव (40), हरि प्रसाद (36), अजय कुमार (21) सवार थे। एसयूवी नुरुल हसन (35) चला रहा था। रास्ते में मदनपुर के पास एसयूवी बेेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई। इसके बाद कई बार पलटते हुए एसयूवी गड्ढे में पलट गई।
हादसे में गंगाराम की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग की एंबुलेंस से घायलों को लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया। लंभुआ कोतवाली के उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।