फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five gram panchayats are expected to decrease in delimitation

परिसीमन में पांच ग्राम पंचायतों के घटने के आसार

Fri, 04 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Five gram panchayats are expected to decrease in delimitation
सुल्तानपुर। शासन की ओर से पंचायतों के लिए शुरू कराए गए परिसीमन में इस बार पांच ग्राम पंचायतों की संख्या घटने के आसार हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के वार्ड भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

ग्राम सभा वार्ड भी परिसीमन में कम हो जाएंगे। शासन की ओर से लंभुआ तहसील मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बाद यह स्थिति बनी है। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन ने पंचायतों के परिसीमन का आदेश जारी किया है। शासन के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने परिसीमन का निर्देश जारी करते हुए प्रक्रिया शुरू करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी आदेश के मुताबिक चार से 11 दिसंबर तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। 12 से 21 दिसंबर तक जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व ग्राम सभा वार्डों का जनसंख्या के आधार पर निर्धारण करते हुए प्रस्तावित सूची तैयार की जाएगी। 22 से 28 दिसंबर तक प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी।
27 दिसंबर से दो जनवरी 2021 तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद तीन से छह जनवरी के बीच पंचायत निर्वाचन के वार्डों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। डीएम ने आदेश व समयसारिणी जारी करते हुए संबंधित को परिसीमन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने शासन से जारी गाइड लाइन के तहत पंचायतों के परिसीमन का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का भी निर्देश दिया है। नए परिसीमन से जिले में ग्राम पंचायतों, ग्राम सभा वार्डों व क्षेत्र पंचायतों की संख्या घटने के आसार हैं।
इसके साथ ही जिला पंचायत का लंभुआ तहसील मुख्यालय के आसपास स्थित वार्ड भी प्रभावित होने की उम्मीद है। फिलहाल परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शासन की ओर से लंभुआ तहसील मुख्यालय को नगर पंचायत बनाए जाने से पांच ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से टाउन एरिया में शामिल हो गई हैं। इसके साथ ही दो ग्राम पंचायतों के राजस्व गांव नगर पंचायत में चले गए हैं। टाउन एरिया में क्षेत्र पंचायत व ग्राम सभी वार्ड भी शामिल हुए हैं।

इसके साथ ही जिला पंचायत वार्ड का कुछ क्षेत्र भी नगर पंचायत में गया है। लंभुआ के टाउन एरिया बनने से नए परिसीमन में ग्राम पंचायतों, ग्राम सभा वार्डों व क्षेत्र पंचायतों की संख्या घटने के आसार हैं। इसकी वजह से नए परिसीमन में ग्राम पंचायतों की संख्या 986 से घटकर 981 पर आने के आसार हैं। इसी तरह ग्रामसभा वार्डों की करीब 12,155 तक व क्षेत्र पंचायत के आठ वार्ड घटने के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed