{"_id":"6935bd5f211861f9ce0040df","slug":"five-couples-tied-the-knot-in-a-mass-wedding-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-145865-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए पांच जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए पांच जोड़े
Sun, 07 Dec 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर के कुड़वार नाका स्थित हनुमानगढ़ी में आयोजित सामूहिक विवाह में की जा रही नव वधुओं की विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के कुड़वार नाका स्थित हनुमानगढ़ी में रविवार को पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराते हुए नव वधुओं की विदाई की गई।
कसौधन समाज की ओर से आठवां वार्षिक सामूहिक विवाह आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी सूरज नारायण कसौधन ने बताया कि आयोजन हर वर्ष सभी के सहयोग से किया जाता है। यह परंपरा 2016 में शुरू हुई थी। विवाह समारोह में कन्या पक्ष को शादी से संबंधित सभी आवश्यक वस्तुएं और उपहार प्रदान किए गए।
आयोजकों का उद्देश्य सामूहिक प्रयासों से जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग करना है। प्रतापगढ़ जिले से आई एक नवविवाहित कन्या ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या, सुजीत कसौधन समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल द्विवेदी ने किया।