फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fit india freedom

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 आज

Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
fit india freedom
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन आज
विज्ञापन

सुल्तानपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से शहर से सटे अमहट स्थित केंद्रीय विद्यालय से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के तहत शनिवार को अहमट स्थित केंद्रीय विद्यालय में सुबह राष्ट्रगान होगा। कार्यक्रम में शामिल युवा पर्यावरण संरक्षण समेत अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर शपथ लेंगे। सुबह नौ बजे केंद्रीय विद्यालय से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के अंतर्गत महिला व पुरुष दौड़ प्रतियोगिता होगी। यह दौड़ केंद्रीय विद्यालय से लेकर राजा का कोट हसनपुर तक होगी। आठ किमी की दौड़ में आगे रहने वाले धावकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लंभुआ विधायक देवमणि दुबे मौजूद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कमल किशोर भट्ट ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय से दौड़ की शुरुआत होगी। इसमें बड़ी संख्या में युवाओें के प्रतिभाग करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed