फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   First Jawahar Navodaya Vidyalaya of the district to be built in Pakarpur

कादीपुर में बनेगा जिले का पहला नवोदय विद्यालय

Sat, 29 Feb 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
First Jawahar Navodaya Vidyalaya of the district to be built in Pakarpur
सुल्तानपुर। कादीपुर तहसील के पाकड़पुर ग्राम पंचायत में जिले का पहला जवाहर नवोदय विद्यालय बनेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। विद्यालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत में 7.773 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। निर्माण से अब इस जिले के छात्र भी अपने जनपद में नवोदय से शिक्षा पा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में अमेठी के अलग होने के बाद से ही जिले में नवोदय विद्यालय के स्थापना की मांग होने लगी थी। माननीयों ने इसके प्रयास भी शुरू कर दिए थे। हालांकि अभी तक इसकी अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी की पहल पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कादीपुर तहसील के पाकड़पुर में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापना की स्वीकृति दे दी है। विद्यालय के निर्माण के लिए प्रशासन ने ग्राम पंचायत में भूमि भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की 7.773 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत करके प्रशासन ने विद्यालय के नाम रजिस्ट्री भी करा दी है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय का निर्माण होगा। कादीपुर तहसील मुख्यालय से सात किमी दूर पाकड़पुर ग्राम पंचायत में जिले के पहले नवोदय विद्यालय की स्थापना से जनपद के छात्रों को भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आवासीय, सहशिक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जवाहर नवोदय विद्यालय की मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को एसडीएम कादीपुर महेंद्र कुमार व स्थानीय विधायक राजेश गौतम ने पार्टी के लोगों के साथ भूमि का जायजा लिया। एसडीएम महेंद्र कुमार ने मौके पर भूमि का निरीक्षण करते हुए उसका राजस्व अभिलेखों से मिलान किया।

एसडीएम के साथ सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय गौरीगंज संजीव सक्सेना, राजेश सिंह, विनोद सिंह, अरूण द्विवेदी समेत अन्य शामिल रहे। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी चार मार्च को स्थानीय विधायक के साथ विद्यालय का शिलान्यास करेंगी। वे दो मार्च को जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed