फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   firing

तिलकोत्सव में फायरिंग, गोली लगने से ग्रामीण की मौत

Fri, 22 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
firing
शेषमणि पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पिपरा भवानीपुर गांव में तिलकोत्सव के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ के पेट में गोली लग गई। स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसके बाद रिश्तेदार के शव को लेकर बेटी का पिता अन्य लोगों के साथ कोहरा गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने घेर कर पीट दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बेटी के पिता समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की बहू की तहरीर पर तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद बेटी के पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम पिपरा भवानीपुर निवासी विजय शंकर पांडेय के पुत्र शैलेंद्र पांडेय के तिलकोत्सव के दौरान बृहस्पतिवार की रात हुई। शैलेंद्र की शादी कादीपुर क्षेत्र के बनकेगांव निवासी जय प्रकाश पांडेय की बेटी से तय हुई है। जयप्रकाश पांडेय परिवार व रिश्तेदारों के साथ बृहस्पतिवार को पिपरा भवानीपुर गांव तिलक चढ़ाने पहुंचे थे। रात करीब आठ बजे तिलकोत्सव के बाद कुछ लोग असलहे से फायरिंग करने लगे। फायरिंग के दौरान जय प्रकाश पांडेय के रिश्तेदार दोस्तपुर क्षेत्र के कोहरा निवासी शेषमणि पांडेय (58) के पेट में गोली लग गई और वह कुर्सी से जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में लहूलुहान हालत में शेषमणि पांडेय को जीप से जय प्रकाश पांडेय व कुछ अन्य लोग स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद जय प्रकाश पांडेय, मुन्ना पांडेय, विनोद मिश्र निवासी पोखरा कादीपुर व कुछ अन्य लोगों के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे शेषमणि का शव लेकर उनके गांव कोहरा पहुंचे। वे जीप से शव उतारकर परिवारीजनों से बात कर रहे थे तभी गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और जय प्रकाश पांडेय, मुन्ना पांडेय और विनोद मिश्र की पिटाई कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। जयसिंहपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शेषमणि पांडेय की बहू प्रीती पांडेय की तहरीर पर जय प्रकाश पांडेय, मुन्ना पांडेय, विनोद मिश्र व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि फायरिंग में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed