फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   firing on man in envy

रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
firing on man in envy
10. लोहरामऊ मे गोलीकांड के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
भदैंया (सुल्तानपुर)। लोहरामऊ बाजार में साइकिल से खाद लेने पहुंचे एक युवक पर रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ निवासी अवनीश यादव पुत्र संतराम यादव की गांव के ही सुदीप से रंजिश चल रही है। रविवार को अवनीश साइकिल से यूरिया खाद लेने के लिए हाईवे पर स्थित रामगुलाम की दुकान के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

तभी पहले से मौजूद सुदीप आदि ने अवनीश पर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अवनीश जान बचाकर भागा और एक दीवार के पीछे छिपकर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवनीश की तहरीर पर सुदीप समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed