फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fire

घंटाघर के एक मकान में लगी आग

Sat, 09 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
fire
चौक घंटाघर के पास लगी आग पर काबू पाते अग्निशमन कर्मी व जमा भीड़। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर के चौक घंटाघर के पास शुक्रवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस बीच आग की चपेट में आने से पास के दो अन्य मकान के शीशे और दरवाजे जल गए।
विज्ञापन

आग चौक घंटाघर के पास स्थित आनंद अग्रहरि के मकान में लगी। शुक्रवार को मकान से धुआं के साथ ही आग की लपटें उठने लगीं तो पड़ोसी ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने घनी आबादी के बीच स्थित मकान में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। एफएसओ गिरिवर प्रसाद ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। मकान मालिक आनंद घुमक्कड़ प्रवृति के हैं। घर में कबाड़ एकत्र करके रखा था। आग की चपेट में आने से रूपेश ज्वेलर्स के साथ ही उल्ला खां के मकान के शीशे व दरवाजे भी जले हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed