फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fire in furniture showroom

शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में लगी आग

Tue, 21 Mar 2017 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 21 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Fire in furniture showroom
हादसा - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर। शहर के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार देर रात फर्नीचर की दुकान में लगी आग से 10 लाख रुपये का सामान राख हो गया। शहर के बीचो-बीच हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे चार दमकलों की मदद से आग को काबू किया जा सका। समय से आग बुझ जाने से बगल के मकान बाल-बाल बच गए। हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया फ्लाईओवर रोड के पास स्थित सब्जी मंडी में पीएनबी मेन शाखा से सटा सरदार जगतपाल सिंह का मकान है। जगतपाल का परिवार भवन के तीसरे तल पर रहता है जबकि ग्राउंड फ्लोर पर फर्नीचर की दुकान है। सोमवार की रात दुकान बंद करने के बाद जगतपाल व उनके परिवारीजन तीसरे तल पर सोने चले गए। रात करीब दो बजे जगतपाल के बड़े भाई सरदार कुलदीप सिंह की अचानक नींद खुली तो उन्होंने नीचे से धुआं उठता देखा। यह देखकर कुलदीप घबरा गए।
विज्ञापन


उन्होंने आनन-फानन में सो रहे अन्य परिवारीजनों को जगाया। भीषण आग की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार सकते में आ गया। जगतपाल, कुलदीप व अन्य परिवारीजन छत के रास्ते पड़ोसी के मकान की छत पर पहुंच गए। पड़ोसी के छत पर पहुंचने के बाद जगतपाल के परिवारीजनों ने वाकये की सूचना कोतवाली नगर पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सब्जी मंडी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने के बाद चार अग्निशमन वाहनों के पहुंचने के बाद पास-पड़ोस के लोग भी जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। सूचना पर आनन-फानन में पहुंचे अग्निशमन दल ने विद्युत पोल से दुकान में गया बिजली का केबल काटा।  इसके बाद आग बुझाने की कवायद में लग गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग से जगतपाल सिंह की दुकान की खराद मशीन, सोफा, बेड, मेज, कुर्सी, दरवाजे, खिड़कियां, अलमारी, इन्वर्टर समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed