फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fire in balmau forest area

बौढ़िया बालमऊ वन क्षेत्र में लगी भीषण आग

Sat, 01 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire in balmau forest area
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के बौढ़िया बालमऊ मदैया का पुरवा क्षेत्र में शनिवार दोपहर आग ने कहर बरपाया। अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब डेढ़ किलोमीटर वन क्षेत्र, दो मकान और पांच बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे बाद आग को काबू किया। फायर ब्रिगेड के विलंब से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में रोष रहा। बौढ़िया बालमऊ गांव के मदैया का पुरवा से सटा वन क्षेत्र है।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे मदैया का पुरवा निवासी भगौती प्रसाद तिवारी के मकान के पास जंगल में अचानक आग लग गई। पछुआ तेज हवा ने आग में घी का कम किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग का दायरा बढ़ता चला गया। वन क्षेत्र में स्थित आम, नीम, जामुन, बांस, सरपत समेत अन्य पेड़ पौधे आग की चपेट में आकर जलने लगे। इस बीच आग ने वन क्षेत्र से सटे गांधी व जगदीश के कच्चे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

गांव में चारों तरफ अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए उसे काबू करने की कोशिश में लग गए। वन क्षेत्र के आसपास पानी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।

इस दौरान आग का दायरा बढ़कर खटकी कास्त चिरान व बांगरखुर्द गांव तक पहुंच गया। वन क्षेत्र से सटे छोटेलाल, सिद्घनाथ व राधे के खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी जलने लगी। तीनों किसानों की करीब दो बीघे फसल जलकर राख हो गई।


उधर, खटकी कास्त चिरान गांव के राधे निषाद, जोखन व किशोर के करीब तीन बीघे गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। दोनों गांव के किसानों की करीब पांच बीघे गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई। ग्रामीण आग बुझाने की कवायद में जुटे थे। इसी बीच फायर ब्रिगेड पहुंच गई। उसने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed