{"_id":"66315b12219fce494702b1f4","slug":"fire-destroyed-six-houses-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-112890-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आग ने तबाह कर दिए छह घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आग ने तबाह कर दिए छह घर
Wed, 01 May 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय/वलीपुर (सुल्तानपुर)। बल्दीराय क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार को दोपहर विद्युत तारों के शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से छह घरों में आग लग गई। एक घर में रखे सिलिंडर में आग लगने से विस्फोट हो गया। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बिजली के तारों के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पूरन का घर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के विश्वनाथ, सावित्री, चंद्रा, गयाराज व राजकुमार घरों को भी चपेट में ले लिया। इसी बीच सावित्री के घर में लगी आग से घरेलू गैस सिलिंडर भी जलने लगा। अचानक सिलिंडर में तेज विस्फोट हो गया। इससे घर में आग चारों ओर फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अग्निशमन कर्मियों को दी। जानकारी के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने से छह घरों में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राजस्वकर्मियों को दी है। राजस्व कर्मियों के गांव नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष रहा।