{"_id":"68c857a57d110a91570bf213","slug":"fine-imposed-for-not-completing-cross-examination-in-gungwach-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140907-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गुंगवाछ हत्याकांड में जिरह पूरी न करने पर लगा हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गुंगवाछ हत्याकांड में जिरह पूरी न करने पर लगा हर्जाना
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी के गुंगवाछ हत्याकांड में सोमवार को वादी अमरजीत यादव शेष जिरह के लिए एडीजे चतुर्थ निशा सिंह की अदालत में हाजिर हुए। उनसे आरोपी आशा तिवारी के अधिवक्ता ने जिरह की कार्यवाही शुरू किया। फिलहाल, जिरह पूरी नहीं हो सकी। मामले में आशा तिवारी की तरफ से शेष जिरह के लिए समय की मांग की गई। इस पर अभियोजन पक्ष ने आपत्ति जताई। अदालत ने मौका अर्जी को 250 रुपये हर्जाना लगाते हुए स्वीकार किया है। अदालत ने शेष जिरह के लिए 24 सितंबर की तारीख तय की है। अमेठी कोतवाली के गुंगवाछ गांव में 15 मार्च 2022 को संकटा प्रसाद यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व उनकी पत्नी नइका देवी की हत्या कर दी गई थी। मामले का ट्रायल अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत में चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भाजपा विधायक के केस में टली बहस
सुल्तानपुर। भाजपा विधायक सीताराम वर्मा समेत अन्य के खिलाफ चल रहे केस में सोमवार को एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में बहस की कार्यवाही नहीं हो सकी। अदालत ने मामले में बहस के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान 23 फरवरी 2022 को तत्कालीन उड़नदस्ता प्रभारी विपुल उपाध्याय ने लंभुआ विधान सभा के तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी सीताराम वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद प्रकरण एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गौरीगंज विधायक के केस में पुलिस की रिपोर्ट पेश
सुल्तानपुर। भाजपा प्रत्याशी के पति पर हमले के मामले में सोमवार को गौरीगंज विधायक सहित अन्य के खिलाफ चल रहे मुकदमे में कोर्ट से जारी कार्यवाही पर निरीक्षक जिलेदार यादव की रिपोर्ट पेश की गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विधायक समेत अन्य आरोपियों के मौजूद नहीं होने से अदालत से जारी कार्यवाही का तामिला नहीं कराया जा सका है। भाजपा से तत्कालीन नपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे का ट्रायल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। अदालत ने अनुपस्थित चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही जारी कर उन्हें तलब किया था, लेकिन कई पेशियों से आरोपी गैरहाजिर चल रहे है। पत्रावली सुरक्षित रखी गई है।