{"_id":"61bcd47ec5e9ac4c5c503cc9","slug":"fighting-in-land-dispute-four-injured-sultanpur-news-lko6094176160","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। खादर बंसतपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के खादर बसंतपुर गांव निवासी राज कुमार पांडेय का गांव के ही सूर्यभान पांडेय से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को विवादित भूखंड पर लगे बांस को सूर्यभान पांडेय परिवार के साथ काट रहे थे। तभी राजकुमार वहां बांस काटने से मना करने पहुंच गए।
इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से राजकुमार पांडेय, विकास (पिता-पुत्र) और दूसरे पक्ष से सूर्यभान पांडेय और आशीष घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एसओ रविकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। केस दर्ज किया जा रहा है। (संवाद)