फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fight for urea on cooperative societies, police had to be called

Sultanpur News: सहकारी समितियों पर यूरिया के लिए मारामारी, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 21 Aug 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fight for urea on cooperative societies, police had to be called
साधन सहकारी समिति महमूदपुर सेमरी में खाद के लिए लगी किसानों की लाइन।
सेमरी बाजार/ कूरेभार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर के साधन सहकारी समिति महमूदपुर सेमरी और कल्याणपुर में मंगलवार रात यूरिया खाद की रैक पहुंची। बुधवार को गोदाम पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी को एक तो किसी को दो बोरी यूरिया की जरूरत थी। भीड़ की देखकर समिति के सचिव ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने किसानों को लाइन में लगवाकर यूरिया का वितरण करवाया।
विज्ञापन

सचिव भूपेंद्र मिश्र ने बताया कि 400 बोरी खाद उपलब्ध थी। प्रत्येक किसान को एक बोरी खाद बांटी गई है। कूरेभार के साधन सहकारी समिति सैदखानपुर में पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी खाद बांटी, किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। किसान संत प्रसाद, मनोज कुमार, संतोष, परमानंद सिंह और अरविंद ने बताया कि खाद नहीं मिलने से धान की फसल को नुकसान हो रहा है। समिति के सचिव प्रणव द्विवेदी ने बताया कि कुल 550 बोरी खाद आई है, जिसका वितरण बृहस्पतिवार को पुलिस की देखरेख में किया जाएगा।- संवाद
विज्ञापन

भरपूर उपलब्धता, फिर भी ठोकरें खा रहे किसान

सुल्तानपुर। जिले में 42,5190 क्विंटल यूरिया की खपत का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 39,6720 क्विंटल यूरिया उपलब्ध हो गई है। भरपूर उपलब्धता के बावजूद किसानों को खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 14 विकास खंडों में कुल 959 निजी/सहकारिता क्षेत्र में फुटकर उर्वरक विक्रेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता क्षेत्र में खरीफ सीजन में (अप्रैल से सितंबर 2025) में आवंटित लक्ष्य 15,423 के सापेक्ष 14,8830 क्विंटल यूरिया मिली है। निजी क्षेत्र में 27,169 के सापेक्ष 24,7890 क्विंटल यूरिया प्राप्त हुई है। इस हिसाब से खरीफ में आवंटित लक्ष्य की 93 प्रतिशत यूरिया प्राप्त हो चुकी है। 125 सहकारी समितियों/संघ पर कुल 11580 क्विंटल यूरिया उपलब्ध है।
कृषि विभाग का दावा है कि आगामी सप्ताह में इंडोरामा इंडिया कंपनी की यूरिया आनी है। किसानों की मांग पर 50 फीसदी सहकारिता और 50 प्रतिशत यूरिया का आवंटन निजी दुकानदारों को किया जाएगा।







यहां करें शिकायत, होगी कार्रवाई



किसान अपनी जोत के अनुसार ही यूरिया क्रय करें। यदि कहीं निर्धारित मूल्य से खाद का दाम अधिक लिया जा रहा है तो इसकी शिकायत सहकारिता क्षेत्र की सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक के साथ ही जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक से कर सकते हैं। शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्यारेलाल, प्रभारी जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed