{"_id":"6904f85d55bb554e9a07b410","slug":"fault-in-high-tension-line-could-be-resolved-after-36-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-143576-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 36 घंटे बाद दूर हो सका हाईटेंशन लाइन में आया फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 36 घंटे बाद दूर हो सका हाईटेंशन लाइन में आया फॉल्ट
Fri, 31 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। बारिश से स्थानीय उपकेंद्र पर एचटी लाइन में आई खराबी 36 घंटे के बाद दूर सकी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो ग्रामीणाें ने राहत की सांस ली। करीब 36 घंटे की कटौती से 30 हजार की आबादी प्रभावित रही। घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए, मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग जूझते रहे।
बिजली कटौती से दो दिन से लोगों की नियमित दिनचर्या प्रभावित हो गई। हनुमानगंज निवासी पंकज ने बताया कि बिजली कटौती से मोबाइल चार्ज करने में सबसे ज्यादा दिक्कतें हुईं। कामतागंज के दिनेश ने बताया कि बारिश के कारण बिजली विभाग के पास फॉल्ट खोजने के संसाधन नहीं हैं। अवर अभियंता आरपी गुप्ता ने बताया कि बरसात की वजह से फाॅल्ट ठीक करने में देर हुई।
शहर में जारी रही कटौती
सुल्तानपुर। दिन भर हो रही रिमझिम बरसात की वजह से शहर के दरियापुर, डाकखाना, ट्रांसपोर्ट नगर, केएनआई उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रोस्टिंग के अलावा भी कटौती झेलनी पड़ी। पकड़ी उपकेंद्र से जुड़े गांव में रात व दिन में कटौती जारी रही। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि बरसात की वजह से कहीं-कहीं फाॅल्ट आ गया था। जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।