{"_id":"68b5e554ecf12c1aa60a5ce2","slug":"father-son-and-another-accused-of-stealing-battery-arrested-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139978-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बैटरी चोरी करने के आरोपी पिता-पुत्र व एक अन्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बैटरी चोरी करने के आरोपी पिता-पुत्र व एक अन्य गिरफ्तार
Mon, 01 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
07. धम्मौर थाने में मौजूद बैटरी चोरी के आरोपी। स्रोत-पुलिस
धम्मौर। अमेठा पूरे नकछेद गांव से डंपर व ट्रैक्टर से बैटरी चोरी किए जाने की वारदात का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रकरण में धम्मौर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की 17 बैटरी भी मिली है।
धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि अमेठा पूरे नकछेद निवासी राम प्रकाश यादव ने रविवार को केस दर्ज कराया। उनके मुताबिक, छह जुलाई की रात उनके डंपर की दो व ट्रैक्टर की एक बैटरी चोरी हो गई। इसके बाद 16 अगस्त की रात गांव के ही ध्रुव नारायण व अजय प्रजापति के ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरी कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सचिन गौड़ निवासी सगरा अफीम कोठी, कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़, चंद्रकांत पाठक, उनके पुत्र रवि पाठक निवासी खान जान का पुरवा मजरे घटकौर, पीपरपुर, जिला अमेठी को बिकना-पलिया रोड के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बैटरी व एक बाइक, नौ छोटे व बड़े रिंच, 1620 रुपये व दो मोबाइल मिला है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शहर में इन्वर्टर व बैटरी की दुकानों पर पहुंची पुलिस
चोरी की बैटरी मिलने के मामले में धम्मौर पुलिस ने शहर की कुछ दुकानों पर भी पूछताछ की। इनमें इन्वर्टर व बैटरी बेचने वाली दुकानों के मालिकों से पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक शहर से कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है।