{"_id":"688e69075d9a642c270d4008","slug":"father-killed-daughter-injured-in-tractor-collision-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138252-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्री घायल
Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के दोमुहां चौराहे के पास पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से लंभुआ के महादेवा गांव निवासी बाइक सवार राजाराम गुप्ता (55) और उनकी पुत्री कुसुम (28) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में राजाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, घायल कुसुम को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सहित चालक मौके से भाग निकला। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। बताया जा रहा है कि राजाराम दीवानी न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी में जा रहे थे। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।