फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fast

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर भाकपा ने रखा उपवास

Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
fast
सुल्तानपुर। महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर बृहस्पतिवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व में देश की एकता, अखंडता एवं संविधान की रक्षा के लिए तिकोनिया पार्क में उपवास रखा गया। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।
विज्ञापन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव नरोत्तम शुक्ल ने कहा कि जिस नफरत के खिलाफ महात्मा गांधी ने अपनी शहादत दी थी, केंद्र सरकार हमारे देश में उसी नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए संविधान के मूल ढांचे पर हमला कर रही है। जिला सचिव मंडल सदस्य शंशाक पांडेय ने कहा कि सरकार सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर से हमारे संविधान की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

इसका मुकाबला जनता के बीच जनजागरण अभियान चलाकर किया जाएगा। राज्य कमेटी सदस्य राधेश्याम वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस आदर्शों के लिए अपनी शहादत दी थी, इस सरकार में आज उसी पर हमले किए3 जा रहे हैं। पार्टी सचिव मंडल सदस्य बाबूराम यादव ने कहा कि देश में किसानों और नौजवानों की आत्महत्या की दर लगातार बढ़ रही है। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को शारदा प्रसाद पांडेय, जवाहरलाल, राजबहादुर, रामबरन, ओमप्रकाश ने संबोधित किया। इस मौके पर विवेक विक्रम सिंह, सौरभ मिश्र, सैफ खान, बृजेश यादव, दिव्यांग शर्मा, रवि यादव, हसनैन, जुल्फिकार अहमद, राम मूरत वर्मा, बृजलाल, रामबरन, सलिल धुरिया, इंद्रजीत, जगदीश यादव, राजेश तिवारी, रामकृष्ण मिश्र, महेश चंद्र तिवारी, प्रभात सिंह, जगदंबा तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed