{"_id":"65760d6a6ac566e51f0cef64","slug":"fascinated-by-cultural-programs-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-6556-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोह लिया मन
Mon, 11 Dec 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के देवराहर स्थित सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के 15वें वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व गणेश वंदना प्रस्तुत की। राम दरबार, दीप शिक्षा के हम जगमगाएंगे व फ्रूट डांस पर दर्शकों ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने समाज में जागरूकता फैलाने वाले संगीतमय लघु नाटकों के माध्यम से मोबाइल से होने वाले दुष्प्रभाव व पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया।
छोटे बच्चों ने भी दीप शिक्षा के हम जगमगाएंगे गीत तथा माइन प्ले झांकी प्रस्तुत कर लोगों शिक्षा के प्रति जागरूक किया। समारोह में विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक चंद्र भान यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मंच संचालन इंटर के छात्र अमित मिश्रा तथा छात्रा पूर्वा सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गौरव यादव, थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल, विमल कपूर, हंसराज यादव, राम गणेश यादव, राजेश मौर्य संदीप यादव मौजूद रहे।