फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers returning to see lock on committees

Sultanpur News: समितियों पर ताला देख लौट रहे किसान

Sun, 24 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers returning to see lock on committees
कूरेभार के साधन सहकारी समिति जूड़ापट्टी में लगा ताला।  
सुल्तानपुर। धान की फसलों के बढ़ने के समय समितियों के स्टॉक यूरिया से खाली हो गए हैं। इसी वजह से क्षेत्रीय किसानों को वापस होना पड़ा है। अधिकारियों की ओर से निजी दुकानों का निरीक्षण करके उन्हें निर्धारित दामों में बिक्री करने के सख्त निर्देश जा रहे हैं। स्थिति देखते हुए समस्या और बढ़ने के आसार किसान जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय पर धान की फसल में यूरिया का छिड़काव नहीं किया गया तो पैदावार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को कादीपुर, बल्दीराय, कूरेभार, भदैंया समेत कई समितियों पर ताला लटका हुआ पाया गया। मायूस होकर किसान घर को लौट आए। कुछ किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे दाम पर यूरिया की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


.. जब खाद आएगी तब बटेगी
कूरेभार। सैदखानपुर सहकारी समिति पर शनिवार सुबह समिति पर ताला बंद मिला। खाद की उम्मीद में पहुंचे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। किसान राम जनम, सुशीला समेत अन्य ने बताया कि सुबह से ताला बंद है। समिति के सचिव प्रणव दुबे ने बताया कि जो खाद उपलब्ध थी, उसे किसानों में बांट दिया गया है। अब अगली खेप आने के बाद वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी दुकानदार 400 रुपये में दे रहे यूरिया
कादीपुर। क्षेत्र की सहकारी समितियों पर 300-300 बोरी यूरिया खाद आई थी। इसका वितरण दो दिन पहले कर दिया गया। अब बचे हुए किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समितियों पर खाद नहीं होने से निजी दुकानदार अधिक दाम ले रहे हैं। सलाहपुर गांव के किसान जवाहरलाल और लक्ष्मणपुर के सुरेश चंद्र ने बताया कि जब धान की फसलों में यूरिया की आवश्यकता है तो समितियों से खाद गायब है। मजबूरी में निजी दुकानदार के यहां से 400 रुपये में खाद खरीदनी पड़ी। संवाद

समितियों से यूरिया नदारद, बढ़ी मुश्किलें
द्वारिकागंज। धान की फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए उसे खुराक की आवश्यकता होती है। ऐसे में यूरिया खाद नहीं मिलने से पत्तियों के रंग पीले पड़ने के साथ ही रोगों और कीटों के प्रकोप से किसान भयभीत होने लगे हैं। शनिवार को क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों पर यूरिया खाद नदारद रही। कटका पीसीएफ गोदाम पर भी खाद नहीं है। रैंक आने पर खाद मिलेगी का स्लोगन चस्पा कर दिया गया है। केंद्र प्रभारी सुरेंद्र मिश्र ने बताया कि गोदाम पर यूरिया खाद का स्टॉक समाप्त हो गया है। खाद आने के बाद किसानों को बांटी जाएगी। संवाद


आज आएगी 1800 मीट्रिक टन यूरिया
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि रविवार को 1800 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आएगी। जल्द 2650 मीट्रिक टन इफको की यूरिया रैक आने वाली है। किसानों को खाद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed