फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers' organizations organized a procession in the city

कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का जिले में रहा आंशिक असर

Tue, 08 Dec 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers' organizations organized a procession in the city
सुल्तानपुर। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को आयोजित भारत बंद के दौरान किसान संगठनों ने शहर में जुलूस निकाला और दुकानें बंद कराने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस की किसान संगठनों से कुछ जगहों पर नोकझोंक हुई। प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को जाते समय सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने कादीपुर में नजरबंद कर दिया। सपा नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। विभिन्न दलों के कुछ नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को किसान संगठनों की ओर से आयोजित भारत बंद का विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपना समर्थन देते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया था। किसान संगठनों को विभिन्न पार्टियों का समर्थन मिलने से शासन के निर्देश पर प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ही शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख चौराहों व तिराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी। सभी को शहर में भीड़ के प्रवेश पर रोक लगाने व जबरन दुकान बंद कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। पुलिस व प्रशासन की सख्ती से ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियों व किसान संगठनों के लोग शहर में प्रवेश नहीं पा सके।
पुलिस व प्रशासन ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में रोक दिया। पुलिस व प्रशासन को चकमा देकर शहर में पहुंचे कुछ किसान संगठन के लोगों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले शहर में जुलूस निकाला। शहर में निकले जुलूस को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अपने घेरे में रखा।
जुलूस के दौरान किसान संगठन के लोगों ने कुछ जगहों पर व्यापारियों की दुकानें बंद कराने की कोशिश की। इसे लेकर पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बाद भी समन्वय समिति के बैनर तले एकत्र किसान संगठन के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया।
समिति के संयोजक शारदा प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार को हरहाल में किसानों की बातें मनानी होंगी। उन्होंने कृषि कानून को किसान के हित के खिलाफ व पूंजीपतियों के हक में बताया। किसान संगठन के लोगों ने तिकोनिया पार्क पहुंचकर अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
इस मौके पर राम प्यारे वर्मा, रुपेश शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, रमाशंकर चौधरी, राम प्रकाश सिंह गुड्डू समेत किसान आंदोलन के समर्थन में सुबह पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकाला। डाकखाना चौराहे पर पहुंचते हुए कांग्रेसियों के जुलूस को पुलिस व प्रशासन ने घेरे में ले लिया।

पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर उन्हें बस से पुलिस लाइंस पहुंचा दिया गया। इस बीच कांग्रेसी नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, सुब्रत सिंह सनी, पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, लालपदामकर सिंह, पवन मिश्र नन्हें, रणजीत सिंह सलूजा, तेज बहादुर पाठक समेत कई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed